ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सनसनीखेज आरोप- पवन सिंह कई बार जान से मारने की धमकी दिलवा चुके हैं…

मुंबई, भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह और टॉप ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह सबसे लवली कपल थे। दोनों जब भी बड़े पर्दे पर साथ में नजर आते थे चार चांद लगा देते थे। अक्षरा और पवन सिर्फ रील नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। जब पवन सिंह की शादी हुई तब दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। दोनों भोजपुरी सितारों ने आज तक पब्लिक में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की है मगर अब अक्षरा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने का फैसला लिया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बताया कि पवन सिंह ने उनसे रिलेशनशिप अग्रीमेंट साइन कराया था। उन्होंने कहा यह एक कॉन्ट्रेक्ट रिलेशनिशप था।
अक्षरा ने आगे कहा– पवन सिंह एक रिलेशनशिप में ज्यादा समय तक नहीं रह सकते हैं। कई बार ऐसा हुआ है जब उनके अपने लोग ही उनका साथ नहीं देते हैं। ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए अक्षरा ने कहा- हमारा रिश्ता बहुत ही खराब नोट पर खत्म हुआ था। मेरा व्यवहार उनकी तरह किसी के बारे में गलत बोलने का नहीं है। ब्रेकअप के समय पवन ने मुझे धमकी दी थी कि उनके बिना मुझे भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस बात की शिकायत उन्होंने मलाड के मालवणी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है। अक्षरा ने बताया कि वह पिछले एक साल से पवन की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित हैं। पर मुझे खुद पर विश्वास है और मैंने एक्टिंग के साथ सिंगिंग भी शुरू कर दी। मैं भगवान और मेरे फैन्स की शुक्रगुजार हूं की उन्होंने मुझे प्यार और सपोर्ट दिया।