औरंगाबादब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

औरंगाबाद/मुंबई: जन्मदिन मनाकर चार दोस्तों ने लड़की के साथ किया गैंगरेप

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक लड़की के साथ उसके ही चार दोस्तों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जुलाई में लड़की मुंबई आई थी। मुंबई में लड़की के जन्मदिन की पार्टी के बाद कथित तौर पर उसके चार दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता को प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत के बाद उसके गृहनगर बेगमपुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने परिजनों से लड़की के साथ रेप होने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद लड़की ने परिजनों को गैंगरेप की बात बताई।
७ जुलाई को जब पीड़िता मुंबई गई हुई थी। तब उसके एक दोस्त ने अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी मनाने की बात कही। उसी दिन शाम को लड़की के एक दोस्त के घर उसकी जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेट की गई। वहीं पर शाम को बर्थडे केक काटने के बाद चारों लड़कों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद लड़की गहरे सदमे में चली गई और अपने परिजनों और मुंबई पुलिस को घटना के बार में कुछ नहीं बताया। इसके बाद पीड़िता चुपचाप गृहनगर औरंगाबाद लौट आई।

23 दिन बाद उजागर हुआ मामला
जुलाई में हुए गैंगरेप के 23 दिन बाद पीड़िता ने परिजनों को अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात कही तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल में डॉक्टरों के गैंगरेप की आशंका जताने के बाद 30 जुलाई को मामला उजागर हुआ। औरंगाबाद जिले के बेगमपुरा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, हमने इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया है और मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन को घटना की जानकारी दे दी है। इस मामले की जांच अब मुंबई पुलिस करेगी।
पुलिस के अनुसार, अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। गैंगरेप के कारण उसे कई गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उसे गहन निगरानी में रखा है। मुंबई पुलिस की एक टीम पीड़िता का बयान लेने औरंगाबाद पहुंची है।