ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

महिला ने फांसी लगाकर दी जान…

मुंबई, अंटापहिल पुलिस ठाणे अंतर्गत, क्राइम ब्रांच जोन- ४ के पास स्थित पर्णकुटी बिल्डिंग के सातवें मंजिल पर कमरा नंबर ७०६ में आज तड़के सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजन कैंसर पीड़ित थे उनका इलाज चल रहा है। शव को फंदे से उतार कर सायन अस्पताल ले जाया गया। परन्तु डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अंटापहिल पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल कर रही है। महिला ने फांसी क्यों लगाई, कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।