पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

पालघर में पिकनिक पर बच्चाें को ले जा रही बस नाले में गिरी, 14 बच्चे घायल

मुंबई, मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के पालघर जिला के वाड़ा में स्टेट ट्रांसपोर्ट की एक बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 49 स्कूली बच्चे सवार थे। इनमें से 14 बच्चे घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने बस को नाले में गिरते देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के साथ राहत कार्य शुरू किया और सभी बच्चों को बस से निकाल पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मौके पर बताया गया कि ये बच्चे एक पिकनिक के लिए जा रहे थे। घायल बच्चों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।