महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

सोशल मीडिया पर पहले महिला से दोस्ती, फिर रेप की धमकी, हुआ गिरफ्तार

मुंबई, सोशल मीडिया पर एक महिला को कथित रूप से अश्लील संदेश भेजने और उसे बलात्कार की धमकी देने के मामले में मंगलवार को 38 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शख्स पर आरोप है कि उसने महिला से अश्लील विडियो भेजने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर रेप की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी त्र्यंबक गिरी की सोशल मीडिया पर 30 वर्षीय महिला से पहचान हुई थी। महिला से दोस्ती बढ़ाने के बाद उसने कथित तौर पर उसे अश्लील वीडियो और संदेश भेजने शुरू कर दिए। अधिकारी ने बताया कि उसने कथित तौर पर महिला से भी उसे अपने अश्लील विडियो बनाकर भेजने की मांग की। आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करती तो वह उससे बलात्कार करेगा। महिला की शिकायत पर नवघर पुलिस ने फोन रेकॉर्ड से गिरी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।