महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: माँ विंध्यवासिनी मंदिर पर कावड़ यात्रा व भजन संध्या का आयोजन

मुंबई, सायन-कोलीवाड़ा स्थित ”माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर” (ट्रस्ट) के अध्यक्ष भरत शुक्ल द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर पर कावड़ यात्रा व भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। वहीँ स्थानिक नागरिकों द्वारा जगह- जगह पुष्प वर्षा कर इस शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
श्रावण मास के आखिरी सोमवार को 100 से अधिक कावड़ियों ने हर-हर महादेव के जयकारे, (बोल-बम) कहते हुए लगभग २० किमी पैदल चलकर वालकेश्वर के बाणगंगा से कावड़ से लाए जल से विंध्यवासिनी देवी मंदिर पर विराजमान भगवान विंध्येश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया।
इस मौके पर जल अभिषेक के बाद महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। कावड़ियों का स्वागत करने पहुंची विधायक प्रसाद लाड की धर्मपत्नी श्रीमती नीता लाड को मंदिर के संस्थापक भरत शुक्ल व मंजू शुक्ल ने रामनामी दुप्पटा व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

श्रीमती नीता प्रसाद लाड का स्वागत करती हुईं मंजू भरत शुक्ल।