Uncategorised

मुंबई भाजपा: मोहित, अमित और सलाखा बने भाजपा के महामंत्री…

मुंबई, मुंबई भाजपा की कमान थामने के बाद मंगलप्रभात लोढ़ा अपनी नई टीम बनाने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोढ़ा अपनी टीम में कई नए चेहरों को स्थान देंगे। बीएमसी में नगरसेवक और पिछले लोकसभा चुनाव में सक्रिय रहने वालों को लोढ़ा ने प्रमोशन देकर अलग-अलग तीन अध्यक्षों को मुंबई भाजपा में महामंत्री बनाया है।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित भारतीय को सक्रियता का पुरस्कार दिया। उन्हें युवा मोर्चा से प्रमोशन देकर मुंबई भाजपा में महामंत्री बनाया है। अपने प्रमोशन पर मोहित कहते हैं कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वे पूरे मन से निभाएंगे। उन्होंने कहा, पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया, मुझे इस योग्य समझा, यह मेरे लिए खुशी की बात है। आगे भी पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे मन से निभाएंगे। अंधेरी पूर्व से भाजपा के विधायक व उत्तर-पश्चिम मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक अमित साटम को भी पार्टी ने प्रमोशन देकर मुंबई भाजपा का महामंत्री बनाया है।महिला मोर्चा की अध्यक्ष सलाखा साल्वी को भी प्रमोशन देकर मुंबई भाजपा में महामंत्री बनाया गया है।