ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: नाबालिग लड़की को मां ने देह व्यापार में धकेला, भाई ने किया दुष्कर्म; पांच गिरफ्तार

मुंबई, मानखुर्द इलाके में एक नाबालिग लड़की ने मां पर देह व्यापार के लिए मजबूर करने और पैसे लेकर बुजुर्ग को बेच देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दावा किया कि विरोध करने पर उसके भाई ने भी ज्यादती की थी। पुलिस ने आरोपी मां-भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता की मां ने पिछले साल नाबालिग बेटी की शादी एक युवक से करा दी थी। उसका पति जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए उसे मारता-पीटता था। इससे तंग आकर पीड़िता कुछ दिन पहले मां के पास मुंबई आ गई। यहां भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि उसके भाई ने उसके साथ ज्यादती की। कुछ महीनों के बाद मां उसे एक दलाल के पास ले गई, जहां उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। बाद में मां ने नाबालिग को 60 साल के एक शख्स को बेच दिया। उसने भी नाबालिग के साथ जबरदस्ती की। किसी तरह नाबालिग वहां से भागकर शनिवार को मानखुर्द पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां पुलिस को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

आरोपी 3 दिन की पुलिस हिरासत में
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। रविवार को सभी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कई धाराओं के केस दर्ज
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। इस बात की जांच भी हो रही है कि नाबालिग के परिजन किसी सेक्स रैकेट का हिस्सा तो नहीं है। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।