मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में दही-हंडी की धूम, अभिनेता शाहरुख खान ने भी फोड़ी मटकी…

कई गोविंदापथकों ने इनाम की राशि को बाढ़ पीड़ितों को दान देने का निर्णय किया

मुंबई, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में होने वाली दही-हंडी उत्सव का अपना अलग आकर्षण रहता है। भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी के इस त्यौहार को मुंबई में सभी धर्मों के लोग एक साथ मनाते है। मुंबई में जन्माष्टमी की जबरदस्त धूम रही। ‘गोविंदा आला रे, आला, जरा मटकी सम्भाल बृजबाला’ की धुनों के बीच दही हंडी का यह उत्सव सुबह से शुरू होकर देर रात तक चला। कई जगहों पर बेहद पारंपरिक तरीके से दही हंडी फोड़ने के मनमोहक नज़ारे देखने को मिले। इन सबके बीच मुंबई के फखरूद्दीन की चर्चा सबसे ज्यादा हुई। फखरूद्दीन हर साल इस दिन अपने बच्चों को लेकर दही हंडी फोड़ने गोविंदा पथकों के साथ निकल पड़ते है। हंडी फोड़ने वाले गोविंदाओं को लाखों का इनाम देने की घोषणा की गई थी। कई गोविंदा पथकों ने इनाम की राशि को बाढ़ पीड़ितों को दान में देने का निर्णय किया है।
मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान भी दही-हंडी फोड़ते नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख अपने सिक्योरिटी गार्ड के कंधे पर बैठकर दही-हांडी फोड़ते दिख रहे हैं। शाहरुख के फैन्स उनके घर के बाहर खड़े होकर एक्टर को चियरअप कर रहे हैं।
दही-हंडी उत्सव के दौरान मुंबई पुलिस किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिखी। हालाँकि शनिवार दोपहर तक पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर मिलते ही बीजेपी के अलावा विपक्षी पार्टियां भी पूर्व नियोजित दही-हंडी उत्सव को सादगी ढंग से मनाया। मुंबई में कई जगहों पर लगने वाली बड़ी दही-हंडी नहीं लगाई गयी थी।

अभिनेता शाहरुख खान भी दही-हंडी फोड़ते नजर आए…

दही-हंडी फोड़ते समय 119 गोविंदा घायल
दिन भर दही-हंडी फोड़ते समय 119 गोविंदाओं के जख्मी होने की खबर है। यह आंकड़े रात 9 बजे तक के है। कुल 119 जख्मियों में से 26 को भर्ती किया गया, जबकि 93 को मरहम पट्टी कर छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई के केईएम अस्पताल में कुल 27 जख्मी आए थे, जिसमें से भर्ती 6 को भर्ती 21 को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी तरह नायर अस्पताल में 13 लोगों में से 2 को भर्ती 11 को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। वहीं सायन अस्पताल में 7 गोविंदा को भर्ती और 5 को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा जे.जे अस्पताल में एक, जसलोक अस्पताल में एक, हिंदुजा अस्पताल में एक, सेंट जार्ज अस्पताल में छह, जीटी अस्पताल में एक, बांबे अस्पताल में एक, शताब्दी गोवंडी अस्पताल में दो, एमटी अग्रवाल अस्पताल में एक, राजावाड़ी में 18, बांद्रा भाभा अस्पताल में 12, कूपर अस्पताल में 11, ट्रामा केअर में पांच, व्ही एन देसाई अस्पताल में एक, कांदिवली शताब्दी अस्पताल में 6 जख्मी गोविंदा इलाज के लिए आए थे।

महाराष्ट्र ख़ास: रायगड के अलीबाग कुर्डुस गांव में पानी के कुएं के ऊपर दही-हंडी लगाई गयी थी, जिसे तैरने वाले गोविंदाओं की टीम ने हवा में तैराकी करते हुए फोड़ा