महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: युवक कांग्रेस का कैंपेन; नायक फिल्म की तरह युवाओं को बनाएंगे एक दिन का CM

मुंबई, महाराष्ट्र में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक पार्टियों ने विपक्षी दलों को हराने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में प्रदेश युवक कांग्रेस ने युवाओं को लुभाने के लिए एक कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है- ‘मैं भी नायक…सीएम फॉर अ डे।’
कैंपेन के तहत युवा मतदाताओं को राज्य के विकास के लिए बेहतर आइडिया देने होंगे। बदले में उन्हें एक दिन के लिए महाराष्ट्र का सीएम बनाया जाएगा। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री के साथ काम करने का मौका मिलेगा। कैंपेन के लिए कांग्रेस उन दो युवाओं का चयन करेगी, जिनके पास हर जिले से सबसे अच्छे आइडिया होंगे। कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे ने कहा- यह ग्रामीण और शहरी युवाओं के लिए बड़ा मंच है।