मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मराठी फिल्मों के गायक आनंद शिंदे की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

मुंबई, मराठी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक आनंद शिंदे की कार देर रात महाराष्ट्र के इंदापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें शिंदे को गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि, उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आनंद मुंबई से सांगोला की तरफ जा रहे थे। हादसा रात 2 बजे पुणे-सोलापुर हाईवे पर इंदापुर के पास वर्कुते गांव में हुआ। शिंदे के पैरों में काफी चोट आई है। उनका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हॉस्पिटल के डॉक्टर अविनाश पनाबुदे के मुताबिक, वे ठीक हैं और उनकी देखरेख की जा रही है।
हादसे के वक्त कार में शिंदे के अलावा चार अन्य लोग भी सवार थे, सभी की हालत ठीक है। इनमें से एक शख्स को मामूली चोटें आईं है। बता दें कि आनंद ने 20 से अधिक मराठी फिल्मों के लिए गाने गाया है।