महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

‘मराठा सेवा संघ’ का २९वां स्थापना दिवस समारोह १ सितम्बर को

मुंबई, रविवार १ सितम्बर को माटुंगा के षण्मुखानंद सभागृह में ‘मराठा सेवा संघ’ का २९वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम दोपहर २ बजे से शुरू होगा।
मुंबई मराठी पत्रकार भवन में आज आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी देते हुए संघ के पदाधिकारी नवनाथ घाडगे, राजेंद्र पवार तथा सतीश जोंधले ने बताया कि इस समारोह में राज्य के मंत्री, संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समाज की विविध गतिविधयों पर विचार मंथन किया जायेगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन संघ की प्रदेश शाखा के मार्गदर्शन में मुंबई जिला कार्यकारिणी ने किया है। उन्होंने संघ के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।