ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: मलाड में सिलेंडर फटने से गिरी दीवार, 1 की मौत, 4 घायल

मुंबई, मलाड पश्चिम एरिया के मालवणी गेट नंबर-८ एमएचबी कॉलोनी में आज सुबह एक सिलेंडर विस्फोट हो गया, जिसके चलते पास के चॉल की एक दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम मंजू (३५) है। वहीं इस हादसे में चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि इससे पहले भी इस एरिया में भारी बारिश की वजह से 2 जुलाई को बिलकुल जर्जर हो चुकी बिल्डिंग की एक दीवार गिर गई थी। जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई थी।

घायलों के नाम इस प्रकार है-

शीतल काते (४४)

सिद्धेश गोते (१९)

ममता पवार (२२)

अश्विनी जाधव (२६)