महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: ‘गणेश गल्ली चा राजा’ में दिखेगा अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर की एक झलक

मुंबई, अयोध्या में राम जन्मभूमि पर प्रस्तावित राम मंदिर का मामला कोर्ट में चल रहा है वहां बन रहे राम मंदिर को लेकर हर हिंदुस्थानी के मन में उत्साह है। ऐसे में इस गणेशोत्सव पर अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर की एक झलक मुंबई में देखने को मिली। इस बार गणेश गल्ली चा राजा अपना 92वां गणेशोत्सव मनाने जा रहा हैं। हर बार की ही तरह इस बार भी मुंबई चा राजा एक नई थीम लेकर आया हैं।
बता दें कि 2 सितंबर से शुरू हो रहे गणपति उत्सव की सबसे ज्यादा धूम मुंबई में रहती है। 10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की गलियां गणेश पंडालों से जगमगाती नज़र आती हैं। वैसे तो यहां घर-घर में बाप्पा विराजमान होते हैं।
मुंबई में बड़े पंडाल और गणपति की बात की जाये तो सिर्फ ‘लालबाग के राजा’ ही नहीं लालबाग स्थित गणेश गल्ली के ‘मुंबई चा राजा’ की भी शान निराली है। इस गणेश मंडल द्वारा इस साल यहां अयोध्या नगरी और राम मंदिर बनाया गया है। गणेश गली में बनने वाले इस श्रीराम मंदिर का निर्माण अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की तर्ज पर किया गया है। ‘मुंबई चा राजा’ गणेश मंडल द्वारा लोगों को अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर की एक झलक दिखाने का प्रयास किया गया है। मंडल के सचिव स्वप्निल परब ने बताया कि श्रीराम मंदिर से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं व आस्था जुड़ी हुई हैं इसलिए मंडल द्वारा श्रीराम मंदिर की झलक दिखाने का प्रयास किया गया है। इस मंदिर में भगवान गणेश श्रीरामचंद्र जी के रूप में लोगों को दर्शन देंगे। इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 50 फुट है।