दिल्लीनागपुरब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल, कहा- गाय पैदा करने की फैक्ट्रियां लगा देंगे

नागपुर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि वह गाय पैदा करने की फैक्ट्रियां लगा देंगे और आने वाले समय में तकनीक के जरिए केवल बछिया ही पैदा होंगी। इससे मॉब लिंचिंग की घटनाएं भी रुक जाएगी और किसानों को फायदा होगा। केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने यह बात नागपुर में मदर डेयरी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
केन्द्रीय मंत्री सिंह ने आगे कहा कि विदर्भ की गायें छोटी होती हैं और केवल एक से दो लीटर दूध देती हैं। मैंने पहले भी कहा है कि आने वाले समय में देश के अंदर जो भी गर्भाधान होगा, जो भी गायें पैदा होंगी वे केवल बछिया होंगी।