महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरसामाजिक खबरें

मुंबई: राजनेताओं व फ़िल्मी सितारों के घर विराजे बप्पा…

मुंबई, पूरे मुंबई में आज ‘गणपति बप्‍पा मोरया’ के जयकारे ही सुनाई दे रहे हैं। हर तरफ गणेश उत्सव की शुरुवात हो चुकी है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति के दिग्गज भी अपने ब‍िजी शेड्यूल से वक्त न‍िकालकर गणपत‍ि पूजन में व्यस्त नजर आ रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी, मां और बेटी के साथ मिलकर अपने निवास स्थान ‘वर्षा’ में 9 दिन के गणपति की स्थापना की है। इनके अलवा प्रदेश के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी के यहां भी ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत हुआ।

बॉलीवुड में इनके घर पधारे गणपति
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना की है।
इनके अलावा अभिनेता विवेक ओबेरॉय, कार्तिक आर्यन, सोनू सूद सुनील शेट्टी, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, सनी लियोनी, एकता कपूर, अर्पिता खान शर्मा जैसे तमाम सितारे अपने घर पर गणपति लेकर आए हैं।

सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं
वहीं तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को इस तरह बधाई दे रहे हैं। आर माधवन ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है- “गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। गणेश जी आपको स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां दे।” एकता कपूर ने अपने घर लाए गणपति जी का वीडियो शेयर करते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। कृति सेनन लिखती हैं- सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दी। प्यार फैलाइए।

अक्षय कुमार लिखते हैं- “भगवान गणेश आपकी जिंदगी में खुशियां लाए। आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।” करण जौहर ने भी गणेश चुतर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।