महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: मुकेश अंबानी के घर बप्पा का आगमन, बॉलीवुड, क्रिकेट और राजनीति के दिग्गज पूजा में हुए शामिल

मुंबई, महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव की खूब धूम मची है। राजनेता, अभिनेता से लेकर नामचीन उद्योगपतियों के घर भी बप्पा विराजे हैं।उद्योगपति मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ मिलकर घर में बप्पा का स्वागत किया। इस खास आयोजन पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया। गणपति पूजन में बॉलीवुड, क्रिकेट की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। पूजा के दौरान नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा के साथ यहां नजर आईं। अनंत अंबानी अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ फोटो क्लिक करवाते दिखे। हर किसी ने इस खास मौके पर पारंपरिक परिधान पहना हुआ था। मुकेश के भाई अनिल अंबानी भी पत्नी टीना के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।
बॉलीवुड से कैटरीना कैफ, काजोल, माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी, विक्की कौशल, आमिर खान, अनिल कपूर, ईशा कोप्पिकर, अनु मलिक, विद्या बालन अपने पति सिदार्थ रॉय कपूर के साथ यहां पहुंची थीं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ यहां पहुंचे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी विशेष पूजा का हिस्सा बने।
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बेटे अर्जुन के साथ अंबानी निवास पर पहुंचे। क्रिकेटर पार्थिव पटेल और हार्दिक पांड्या भी नजर आए।

राजनीति के दो दिग्गज पूजा में हुए शामिल
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी यहां बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपनी पत्नी शर्मिला के साथ यहां नजर आए।