Uncategorised

सेहत के साथ ब्यूटी के लिए भी वरदान है नारियल पानी…

मुंबई, नारियल पानी के बारे में तो आपने सुना ही होगा कि इसे पीना कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। नारियल पानी सबसे अच्छे प्राकृतिक जल में से एक होता है। इस पानी में कैलोरी काफी कम होती है और इसमें कई प्रकार के मिनरल और प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं। रोज एक गिलास नारियल का पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और जरूरी ग्लूकोज की पूर्ति करता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको नारियल में पाए जाने वाले प्राकृतिक गुणों के बारे में ही बता रहे हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। तो चलिए जानते हैं नारियल पानी पीने के क्या फायदे होते हैं।
1. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में नारियल पानी काफी मदद करता है। नारियल पानी में मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रैशर को कंट्रोल रखता है एनर्जी लेवल कम जाने पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में आप नारियल पानी का सेवन अवश्य करें। ये आपको ठंडक देने के साथ ही एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है।
2. नारियल पानी के सेवन से सेहत के साथ ब्यूटी के लिए भी होते हैं कई फायदे2/5
आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार के बाद शरीर के अंदर फ्री रेडिकल्स बनते हैं जिनकी वजह से व्यक्ति में तनाव की समस्या पैदा हो जाती है। नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स इन फ्री रेडिकल्स को दूर करने में मदद करता है। रिसर्च के मुताबिक नारियल पानी खून से शुगर लेवल को कम करता है। दरअसल इंसुलिन की कमी की वजह से डायबिटीज की समस्या होती है। नारियल का पानी इंसुलिन को बढ़ाता है।
3. नारियल पानी के सेवन से सेहत के साथ ब्यूटी के लिए भी होते हैं कई फायदे3/5
किडनी के रोगियों के लिए ज्यादा तरल पदार्थों के सेवन के लिए कहा जाता है जिससे कि यूरिन के रास्ते पथरी निकल सके। नारियल का पानी किडनी में पथरी होने की समस्या में काफी फायदेमंद होता है। ये किडनी से पथरी के क्रिस्टल को गलाने में मदद करता है।
4. नारियल पानी के सेवन से सेहत के साथ ब्यूटी के लिए भी होते हैं कई फायदे4/5
गर्मी में मुहांसे और दाग धब्बों की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में नारियल का पानी मुंहासों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल आप चेहरे पर फेसपैक की तरह कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से पिंपल्स दूर हो सकते हैं सिर दर्द से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं डिहाइड्रेशन की वजह से ही होती हैं। ऐसे में नारियल पानी पीने से शरीर को तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाने का का काम करता है, जिससे हाइड्रेशन का स्तर सुधर जाता है।
5. नारियल पानी के सेवन से सेहत के साथ ब्यूटी के लिए भी होते हैं कई फायदे5/5
बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए भी नारियल पानी का प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद cytokinins कोशिकाओं और ऊतकों पर सकारात्मक प्रभाव डालकर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

नारियल में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यही वजह है कि नारियल आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि नारियल में वसा और कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता और अपनी इसी खूबी के चलते यह मोटापे को कम करता है। कई बीमारियों के इलाज में नारियल काम आता है। रोज एक नारियल का पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और जरूरी ग्लूकोज की आपूर्ति करता है। सही कहा जाए तो गर्मी में नारियल पानी वैसे भी वरदान से कम नहीं।