ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीति

भाजपा नगरसेवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज…

ठाणे, भाजपा नगरसेवक के खिलाफ महिला की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार व धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रभाग क्रमांक १५ से भाजपा नगरसेवक विलास कांबले का डांस बार में शराब के नशे में डांस करते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। अब एक बार सिंगर को विवाह का लालच दिखाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। ३२ वर्षीय बार सिंगर ने अपने साथ धोखा होने की आशंका के चलते वर्तक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया था। पुलिस से सहयोग न मिलने के बाद बार सिंगर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने भाजपा नगरसेवक विलास कांबले समेत तीन लोगो के खिलाफ भादवि की धारा ३७६, ४२०, ४२८, ३७७, ५०४, ५०६ (२), ४५२ आदि धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वर्तक नगर पुलिस की महिला उप निरीक्षक अमृता चवरे मामले की छानबीन कर रही हैं।