ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई उपनगरयवतमालशहर और राज्य

गुरुवार शाम 6 बजे राजभवन में शपथ लेंगे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

मुंबई, महाराष्ट्र के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी गुरुवार 5 सितंबर को शाम 6 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। मंगलवार को सरकार की तरफ से वर्तमान राज्यपाल सी विद्यासागर राव को भावपूर्ण विदाई दी गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विद्यासागर राव को शाल व पुष्पगुच्छ देकर उन्हें विदाई दी और उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान राज्यपाल को नौसेना की तरफ से सलामी दी गई।
कार्यक्रम के तुरंत बाद राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। संक्षिप्त विदाई समारोह कार्यक्रम में राजस्व मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल, जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन, शालेय शिक्षण व क्रीडा मंत्री आशीष शेलार, मुख्य सचिव अजोय मेहता, पुलिस महासंचालक सुबोध जायसवाल, पुलिस आयुक्त संजय बर्वे, प्रधान सचिव राजशिष्टाचार नंदकुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान राज्यपाल विद्यासागर राव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों और राज्य की जनता से मिले सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।