ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: ‘CHARWAK BAR’ में पुलिस का छापा, 61 लोग गिरफ्तार

मुंबई, मुंबई के उपनगरीय बोरिवली पूर्व स्थित ”CHARWAK BAR & RESTAURANT” में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 61 लोगों को गिरफ्तार किया और चार महिला डांसरों को मुक्त कराया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ”CHARWAK BAR & RESTAURANT” में कुछ अश्लील गतिविधियां चल रही हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे बॉर परिसर में छापेमारी की तो वहां कई लोगों को ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया। अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के बाद बॉर के 32 कर्मचारियों और 29 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चार बॉर डांसरों को बचाया गया। कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नामदेव शिंदे ने कहा, “गिरफ्तार किये गए 61 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 114 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें जमानत दे दी।