ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

BJP विधायक आशीष शेलार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी!

मुंबई: भाजपा नेता व विधायक आशीष शेलार ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री और मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर दावा किया है कि उन्हें एक अज्ञात फोन करने वाले से धमकी भरे फोन आए थे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बांद्रा (पश्चिम) के विधायक शेलार ने अपने पत्रों में कहा कि फोन करने वाले ने उन्हें गालियां दीं और उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। आशीष शेलार ने उन दो फोन नंबरों का विवरण प्रस्तुत किया है, जिनसे उन्हें धमकी भरे काल आए थे और पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।
हालांकि, अधिकारी ने शेलार को धमकी मिलने के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। इस बीच, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को नागपुर में कहा कि आशीष शेलार (राज्य) सरकार में भ्रष्टाचार के बारे में मुखर थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि आशीष शेलार अक्सर सरकार के खिलाफ खड़े होते हैं और भ्रष्टाचार को सामने लाते हैं। यही कारण है कि उन्हें धमकी मिली है। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।