मुंबई शहरव्यवसाय

LIC का जबरदस्त प्लान! 60 की उम्र का न करें इंतजार, 40 में ही मिल जाएगी 50 हजार तक पेंशन- जानिए कैसे?

एक बार जमा करें पैसा…जीवन भर मिलेगी 12,000 रुपए की मासिक पेंशन!

LIC Saral Pension Yojana: अब आपको पेंशन के लिए 60 वर्ष का इंतजार नहीं करना होगा। यहां हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की एक जबरदस्त पॉलिसी बताने जा रहे हैं जिसमें एकमुश्त रकम जमा करते ही 40 साल की उम्र में पेंशन मिलने लगती है। इस पॉलिसी का नाम ‘Saral Pension Yojana‘ है। यदि आप भी इस स्किम का लाभ लेना चाहते हैं तो यहां जानिए- एलआईसी की इस स्कीम के बारे में…

क्या है सरल पेंशन योजना?
एलआईसी की सरल पेंशन योजना में एक बार प्रीमियम भरना होता है। एन्यूटी पाने के लिए दो विकल्प में से किसी एक को चुनना पड़ता है। इसके बाद पूरे Life Time पेंशन मिलती रहेगी। वहीं पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की रकम मिलती है। सरल पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान है।

पेंशन लेने के दो तरीके
सिंगल लाइफ: इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम पर रहेगी। जबतक पेंशनधारी जीवत रहेगा। उन्हें पेंशन मिलेगी। उसकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की रकम उसके नॉमिनी को लौटा दी जाएगी।

ज्वाइंट लाइफ: इसमें दोनों जीवनसाथी की कवरेज मिलती है। जबतक प्राइमरी पेंशनधारी जीवित रहेंगे। उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। किसी एक की मृत्यु होने पर दूसरे को पेंशन मिलती रहेगी। दोनों की मौत पर बेस प्रीमियम की रकम नॉमिनी को दी जाती है।

इस योजना के लिए पात्रता
इस योजना का हिस्सा बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 साल और अधिकतम 80 साल है। यह एक होल लाइफ पॉलिसी है। इसमें पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है। सरल पेंशन पॉलिसी को शुरू होने की तिथि से 6 महीने के बाद कभी भी सरेंडर किया जा सकता है।

कैसे होगा एन्यूटी का भुगतान
वरिष्ठ निवेश सलाहकार रोहित जायसवाल बताते हैं कि ‘सरल पेंशन योजना’ का एक बढ़ा फायदा ये है कि इसमें पॉलिसी धारक को गंभीर बीमारी के दौरान इलाज के लिए लोन की सुविधा भी दी जाती है। पॉलिसी लेने के 6 महीने बाद ही आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं पॉलिसी सरेंडर करने पर पॉलिसी धारक को बेस प्राइज का 95 प्रतिशत हिस्सा वापस कर दिया जाता है। इस योजना के तहत एन्यूटी के भुगतान के लिए चार विकल्प मिलते हैं। इसके तहत मासिक, 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने में ले सकते हैं। इस योजना में कम से कम 1000 रुपए पेंशन लेनी होगी। अगर आप 42 साल के हैं और 30 लाख की एन्यूटी खरीदते है। तब हर महीने आपको 12,388 रुपए पेंशन मिलेगी।