ब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

MP: भोपाल स्टेशन पर रेलवे ब्रिज का हिस्सा गिरा, 6 लोग घायल

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। भोपाल स्टेशन पर गुरुवार की सुबह फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया, जिससे करीब ६ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ओवर ब्रिज की सीढ़ियां ढह जाने से करीब १० व्यक्ति घायल हो गए। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।