उत्तर मुंबईचुनावी हलचलब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

NCP नेता पर नकाबपोश बदमाशों ने तलवार और कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर…!

NCP नेता मोहसिन शेख पर जानलेवा हमला

मुंबई, बीती रात गोवंडी इलाके में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल के समर्थक और स्थानीय नगरसेविका नदिया शेख के पति मोहसिन शेख पर नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर फरार होने में सफल हो गए। हमले में घायल मोहसिन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बुधवार देर रात उस वक्त की है जब मोहसिन कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, दो बाइक पर सवार होकर चार नकाबपोश हमलावर आए। हमलावरों ने अचानक तलवार और कुल्हाड़ी से मोहसिन पर हमला बोल दिया। मोहसिन की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के तुरंत बाद पहुंचे मुंबई नॉर्थ सीट से एनसीपी के लोकसभा उम्मीदवार संजय दीना पाटिल की माने तो मोहसिन शेख पर सिर, हाथ, पेट और पैर पर हमला कर बुरी तरह घायल किया गया है, मोहसिन के आंख में भी काफी चोट आई है। पाटिल ने इस हमले को राजनीतिक साजिश बताया है। फ़िलहाल मोहसिन शेख को नजदीकी अस्पताल के भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चालू है। मुंबई पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन हमलावर की पहचान हो गई है। कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की जा रही है।

NCP नेता मोहसिन शेख