एआर रहमान की बेटी खतीजा की शादी के रिसेप्शन में पहुंची कई हस्तियां
मुंबई: ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार A.R. रहमान ने हाल ही में अपनी बेटी खतीजा रहमान के लिए एक शादी के रिसेप्शन की पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारे शामिल हुए। ए. आर. रहमान की बेटी जिन्होंने पिछले महीने ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ शादी की थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, अब शुक्रवार को चेन्नई में आयोजित इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में रहमान के कई उद्योगपति मित्रों और सहयोगियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिनमें से कुछ ने संगीत संध्या के दौरान मंच पर लाइव प्रदर्शन भी किया। सबसे खास बात ये थी कि यह एक म्यूजिकल रिसेप्शन था।
रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, जावेद अली, सोनू निगम, हनी सिंह, संगीतकार शिवमणि और जतिन पंडित, अभिनेत्री मनीषा कोइराला, साहिल खान, संदीप सिंह फिल्ममेकर मणिरत्नम और शेखर कपूर ने शिरकत की। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
हनी सिंह ने रिसेप्शन से एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया- ‘धन्य जोड़े को शुभकामनाएं और पूरे एआर रहमान सर के परिवारों और प्रशंसकों को बधाई’!! इससे पहले, हनी सिंह ने आईफा के 22वें संस्करण में रहमान को नमन किया था।
रिसेप्शन के लुक की बात करें तो रहमान की बेटी खतीजा ने पर्पल लहंगा पहना था जबकि रियासदीन ने ब्लैक सूट और बोटी पहनी हुई थी। वहीँ एआर रहमान ने नीले रंग की जैकेट के साथ कुर्ता-पायजामा पहना था जबकि उनका बेटा अमीन काले रंग की शेरवानी में था।
