ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई उपनगरमुंबई शहर

आज हार्बर लाइन और मेन लाइन पर ब्लॉक

मुंबई: रविवार को मध्य रेलवे मेन लाइन और हार्बर लाइन पर मरम्मत और रखरखाव के लिए ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के दौरान उपनगरीय सेवाएं प्रभावित होंगी और लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें देरी से पहुंचेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति दी गई है।
मेन लाइन: माटुंगा-मुलुंड डाउन स्लो लाइन पर सुबह 11:20 बजे से शाम 3:50 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। सुबह 10:59 बजे से शाम 3:45 बजे तक माटुंगा से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सभी सेवाएं माटुंगा-मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। ये सेवाएं सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड स्टेशन पर रुकेंगी। डाउन स्लो लाइन की सेवाएं विद्याविहार, कांजुरमार्ग और नाहुर स्टेशनों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। इन स्टेशनों के यात्रियों को वाया घाटकोपर, भाडुंप और मुलुंड स्टेशन होकर यात्रा करने की अनुमति दी गई हैं।

हार्बर लाइन: सीएसएमटी-चूनाभट्टी/ बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11:40 बजे से दोपहर 4:10 बजे तक और चूनाभट्टी/ बांद्रा-सीएसएमटी अप हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 बजे से शाम 3:40 बजे तक ब्लॉक रहेगा। सुबह 11:34 बजे से दोपहर 4:23 बजे तक सीएसएमटी / वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली सभी सेवाएं और सुबह 9:56 बजे से शाम 4:16 बजे तक सीएसएमटी से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाईन की सेवाएं निरस्त रहेगी।

सुबह 9:53 बजे से दोपहर 2:44 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सभी सेवाएं और सुबह 10:45 बजे से दोपहर 4:58 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं निरस्त रहेगी।