ठाणेमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

उल्हासनगर में लॉज मैनेजर और उसके साथी पर 3 लोगों ने किया जानलेवा हमला, आरोपी लड़की और शराब की कर रहे थे डिमांड!

ठाणे: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में शुक्रवार को एक लॉज मैनेजर और कर्मचारी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात लॉज के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस हमले में लॉज मैनेजर और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का उल्हासनगर के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

आरोपी कर रहे थे लड़की और शराब की डिमांड
तीन लोगों द्वारा किए गए इस हमले में शहाड के दीक्षा लॉज के मैनेजर सतीश और यहां काम करने वाले प्रकाश को गंभीर चोट आई है। सतीश ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे कुछ लोग लॉज पर आए और लड़की और शराब की डिमांड करने लगे। सतीश के मुताबिक, तीनों शराब के नशे में धुत्त थे। सतीश ने तीनों को वहां से जाने के लिए कहा। इस बात से नाराज तीनों उस समय तो वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर में वे डंडा, रॉड लेकर पहुंचे और दोनों कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में होटल के मैनेजर सतीश के सिर में गंभीर चोट आई है।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
आरोपियों ने लगातार कई बार लोहे की रॉड से सतीश के सिर में प्रहार किया। उन्हें पांच टांके लगे हैं। सतीश की शिकायत पर उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, CCTV फुटेज में तस्वीर कैद होने के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।