दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया नामांकन, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

नयी दिल्ली: भाजपा नीत एनडीए की राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्‍ली में नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने पहुंची एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है।
पश्चिम बंगाल की सीएम व तृणमूल कांग्रेस अध्‍यक्ष ममता बनर्जी ने उन्‍हें बधाई दी। ममता ने उन्‍हें समर्थन देने का फैसला पार्टी पर छोड़ दिया है। आज ही टीएमसी प्रवक्‍ता कुणाल घोष ने यू-टर्न लेते हुए कहा है कि एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार बनाने का प्रस्‍ताव सबसे पहले उनकी पार्टी ने ही दिया था। ममता और विपक्षी दलों ने तृणमूल नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया हैं। गौरतलब है कि ममता और विपक्षी दलों ने तृणमूल नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया हैं। सिन्हा ने अभी नामांकन नहीं भरा है।