ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

कैमरे में कैद जानलेवा लापरवाही: मुंबई में ट्रैक क्रॉस करने के दौरान पटरियों के बीच गिरा यात्री, दो सतर्क जीआरपी कांस्टेबलों ने बचाई जान

लोकल ट्रेन के गेट पर यात्रा करने के दौरान प्लेटफॉर्म पर गिरी लड़की, जीआरपी सिपाही ने बचाई जान!

मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में गेट पर खड़े होकर यात्रा करने के दौरान कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती है, इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं।
मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन से ताजा मामला सामने आया है, यहां एक 12 साल की लड़की फास्ट लोकल ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रा के दौरान गिर पड़ी। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात सतर्क जीआरपी के जवान ने फुर्ती दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। फिलहाल उसे इलाज के लिए रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

ऐसे जीआरपी के सिपाही ने बचाई जान
मुंबई के मदनपुरा इलाके की रहने वाली यह बच्ची अपने घर की ओर जा रही थी। ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिरते ही वह बेहोश हो गई। जीआरपी के एक सिपाही ने फुर्ती दिखाते ही उसका हाथ पकड़ ट्रेन से दूर खींच लिया और गोद में उठा उसे रेलवे हॉस्पिटल तक ले गया। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ मदनपुरा में रहती है। लड़की और उसकी मां मुंब्रा में अपने नाना के घर से लौट रही थीं। गुरुवार 12 बजकर 25 मिनट पर ट्रेन में झटका लगने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई।