ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

झारखंड: हेमंत सोरेन 29 को लेंगे CM की शपथ

रांची: झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को दोपहर दो बजे यहां मोरहाबादी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ.डी के तिवारी ने आज झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवास पर आज शाम पौने पांच बजे उनसे मुलाकात की तथा उन्हें राज्य के आगामी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तिवारी ने आज शाम लगभग पौने पांच बजे मनोनीत मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवास पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण दिया। हेमंत को दिये आमंत्रण के अनुसार राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हेमन्त सोरेन को 29 दिसम्बर को अपराह्न 2 बजे स्थानीय मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी।