देवी जागरण में रात भर देवी के भजनों पर झूमी महिलाएं…
मुंबई, मीरारोड पूर्व में ‘शिव शक्ति सेवा संस्था’ की ओर से बुधवार रात को मां भगवती का भव्य जागरण आयोजित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरी रात भजन-कीर्तन, पचरा व देवी के गीत पर महिलाएं झूमती-नाचती रहीं। उक्त जागरण में मां भगवती का आशीर्वाद लेने के लिए भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संस्था की अध्यक्ष इंदु मिश्रा ने आये हुए अतिथियों को माता की चुनरी भेंट कर उनका नागरिक अभिनन्दन किया। महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।


