त्रिपुरादिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति मणिपुर के CM एन. बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा! 9th February 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this मणिपुर: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। रविवार शाम उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाक़ात की और उन्हें अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। कुछ ही घंटों पहले एन. बीरेन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात बीरेन सिंह के एक निजी सहायक दीपक शिजागुरुमयुम ने बताया कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार शाम अपना इस्तीफ़ा गवर्नर को सौंप दिया है। मणिपुर हिंसा पर काबू न पाने की वजह से मुख्यमंत्री पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया था। रविवार को बीजेपी के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा व कई मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया। मणिपुर हिंसा के क़रीब डेढ़ साल बाद मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफ़ा दिया है। फिलहाल, राज्यपाल ने सिंह को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने को कहा है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर NDA सरकार को घेर रहा था और एन. बीरेन सिंह पर काफी दबाव था। एक महीने पहले ही उन्होंने राज्य में हुई हिंसा और जान-माल के नुकसान के लिए माफी मांगी थी। Post Views: 46