ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र के मदद एवं पुनर्वसन मंत्री वडेट्टीवार का पासपोर्ट जप्त

मुंबई: महाराष्ट्र के मदद एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार का पासपोर्ट जप्त कर लिया गया है। अदालत के आदेश के बाद पासपोर्ट जप्त किया गया है। उन पर यह आरोप है कि उन्होंने पासपोर्ट की एप्लिकेशन में अपने ऊपर चल रहे आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई थी। हालांकि इस पर विजय वडेट्टीवार का कहना है कि उन्होंने कोई भी जानकारी नहीं छुपाई थी और उन पर फिलहाल कोई भी आपराधिक मामला नहीं चल रहा है। यह सब विरोधियों की साजिश का हिस्सा है। वह ओबीसी समाज के लिए काम कर रहे हैं और एक राजनीतिक पक्ष की जिम्मेदारी भी वह निभा रहे हैं।

पूर्व विधायक की शिकायत पर जप्त हुआ पासपोर्ट
भाजपा के पूर्व विधायक मितेश भंगाडिया की शिकायत पर यह पासपोर्ट जप्त किया गया है। भाजपा विधायक, विजय वडेट्टीवार के खिलाफ पिछले 6 सालों से जांच की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार उनकी शिकायत पर कोई भी ध्यान नहीं दे रही थी। जिसके बाद परेशान होकर उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच होने पर यह शिकायत सही पाई गई। इसके बाद पासपोर्ट जप्तीकरण की यह कार्रवाई की गई।

क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने का आरोप
विजय वडेट्टीवार पर आरोप है कि उन्होंने पासपोर्ट के लिए अपने क्रिमिनल रिकॉर्ड को छिपाया। पासपोर्ट निकालते समय आवेदनकर्ता को अपने परमानेंट एड्रेस की जानकारी देनी पड़ती है। लेकिन वडेटटीवार ने अपना पता मनोरा लिखवाया था। इसके लिए उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन से एनओसी भी ली थी। पुलिस एनओसी में लिखा था कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। जिसका विरोध पूर्व विधायक मितेश भांगड़िया ने किया था और अदालत का दरवाजा खटखटाया था।