ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के नए नियमों के बाद Zomato और Swiggy ने रात 8 बजे के बाद बंद की डिलीवरी सुविधा

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के मद्देनजर राज्य में हर दिन एक नाइट कर्फ्यू और वीकेंड्स पर संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। नाइट का कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा। ऐसे में Zomato और Swiggy दोनों इन्हीं सरकारी आदेशों के अनुसार, काम कर रहे हैं। यह नया आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार तक केवल सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे के बीच ऑर्डर लेने, पार्सल और होम डिलीवरी सेवाओं की अनुमति दी जाएगी। वहीं, वीकेंड्य पर सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच केवल होम डिलीवरी सेवाओं की अनुमति होगी। इसके अलावा ऑर्डर देने या पिकअप के लिए किसी भी रेस्तरां या बार में जाने की अनुमति नहीं होगी।
बता दें कि कोरोना वायरस के मामले में महाराष्ट्र की स्थिति दिन पे दिन बिगड़ती जा रही है। फिलहाल महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना का गढ़ बना हुआ है। इस बीच बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 47,288 नए मामले सामने आए हैं, साथ ही 26,252 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं कुल 155 लोगों की इस वायरस से मौत भी हो गई है। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या अब 4,51,375 तक पहुंच गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कई शहरों मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले मौजूद हैं। इनमें भी पुणे की स्थिति काफी चिताजनक है, क्योंकि यहां फिलहाल कुल 81,378 एक्टिव मामले मौजूद हैं।