ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीति महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: वीबीए की पहली लिस्ट जारी, फडणवीस के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव? 25th September 2024 networkmahanagar 🔊 Listen to this मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा। इससे पहले ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होना तय है। संभावना है कि केंद्रीय चुनाव आयोग चार अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद तुंरत महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गयीं हैं। वहीं, बुधवार को वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने उम्मीदवार घोषित करने में बाजी मार ली है। वीबीए प्रमुख डॉ प्रकाश अंबेडकर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्य के वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। इसके अलावा लेवा पाटिल समुदाय से आने वाली ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल को भी वीबीए ने टिकट दिया है। शमीभा उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। फडणवीस के खिलाफ विनय भांगे लड़ेंगे चुनाव वंचित बहुजन अघाड़ी ने नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। यहां से विनय भांगे को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा औरंगाबाद पूर्व से बीजेपी के अतुल सावे, रावेर से कांग्रेस के शिरीष चौधरी, नांदेड़ दक्षिण से कांग्रेस के मोहन हंबार्डे, सिंदखेड राजा से एनसीपी के राजेंद्र शिंगणे के खिलाफ वीबीए ने उम्मीदवार घोषित किया है। Post Views: 115