ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- MPSC प्रवेश परीक्षा अगले आदेश तक टली…

मुंबई: पूरे देश में कोरोना वायरस फिर से उतना ही तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले तीन दिनों से कोरोना के दैनिक मामले एक लाख के ऊपर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना 1.31 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 780 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है।
वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैक्सीन के निर्यात पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी है। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए ‘वीकेंड लॉकडाउन’ लगा हुआ है। मुंबई में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शनिवार को मुंबई की सड़कें सुनसान दिखी। आने वाले दिनों में मुंबई की लोकल ट्रेनों में भी यात्रियों के ऊपर कड़े नियम लगाए जा सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 11 अप्रैल को होने वाली महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) प्रवेश परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि नई तारीखों का ऐलान स्थिति सामान्य होने के बाद किया जाएगा। मुंबई और दूसरे जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि अब तक प्रदेश में 69,68,387 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार 11,97,401 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें व्यापक स्तर पर टीका लगाने का काम किया जाएगा।