उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मालेगांव मामला: मुंबई की विशेष अदालत में पेश हुईं प्रज्ञा

मुंबई: भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 मालेगांव विस्फोट मामले के संबंध में यहां एक विशेष एनआईए अदालत में बृहस्पतिवार को पेश हुईं। ठाकुर आखिरी बार जून 2019 में अदालत में पेश हुई थीं। ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात लोग मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी बनाए जाने के बाद सुर्खियों में आई थीं।