ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: अभिनेता परेश रावल का ड्राइवर रेप के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई, अभिनेता परेश रावल की गाड़ी चला रहे ड्राइवर को डीएन नगर पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम अशोक बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, एक 35 साल की महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे रेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। यह नहीं, उसने उस वीडियो को इंटरनेट पर भी अपलोड कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशोक के खिलाफ यह केस कुछ दिन पहले दर्ज हुआ था। 16 अगस्त को डीएन नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम अभिनेता के घर अशोक को पकड़ने के लिए पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद घर के एक अन्य ड्राइवर की सहायता से पुलिस ने दो दिन पहले अशोक को जुहू इलाके से गिरफ्तार किया। हालांकि, इस मामले में अभिनेता की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।