ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: नौसेना अधिकारी से रिवॉल्वर की नोक पर चेन और कैश लूटे

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई: भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी को शनिवार को दक्षिण मुंबई में रिवॉल्वर की नोक पर लूट लिया गया। अज्ञात लुटेरे ने इस वारदात को अंजाम दिया। 27 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय शर्मा से सोने की चेन और 40,000 रुपये लूट लिए गए।
शर्मा मेट्रो सिनेमा में मूवी देखने गए थे। तभी उनके पास सफेद टीशर्ट और ब्लू जींस में आरोपी आया। आरोपी ने शर्मा से बात करना शुरू कर दिया कि क्या वो भारतीय नौसेना में काम करते हैं। आरोपी ने कहा कि वो खुद भी नौसेना में काम करना चाहता है। बाद में आरोपी ने शर्मा से उनके वाहन में लिफ्ट मांगी और कहा कि उसे भी नेवल डॉकयार्ड की दिशा में ही जाना है। जब उनका वाहन चर्चगेट के पास एसके पाटिल गार्डन पहुंचा, आरोपी ने शर्मा से सोने की चेन झपट ली। शर्मा ने प्रतिरोध किया तो आरोपी ने रिवॉल्वर तान दी। इसके बाद आरोपी ने शर्मा से उनका पहचान पत्र, वॉलेट और अन्य दस्तावेज भी छीन लिए। आरोपी ने साथ ही धमकी दी कि अगर 50,000 रुपये नहीं दिए तो वो शर्मा की हत्या कर देगा। दो एटीएम पर जाकर शर्मा ने उसे 40,000 रुपये निकाल कर दिए लेकिन आरोपी 10,000 रुपये और देने के लिए ज़ोर डालने लगा। शर्मा ने उस वक्त शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
शर्मा ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।