मुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: BMC प्रशासन के खिलाफ विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने जताई नाराजगी, बप्पा से की प्रार्थना…

मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस हफ्ते से शुरू हुई बारिश के बाद सड़कों की हालत एक बार फिर देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका (बीएमसी) पर सवाल खड़े करने लगी है? महानगर की बृहन्मुम्बई महानगरपालिका इसके बाद से सभी के निशाने पर है।
2 सितंबर से शुरू हुए गणेशोत्सव की मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में धूम है। वहीँ दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव पर्व पर मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने बीएमसी के दावे को खोखला साबित कर दिया है। मुंबई पानी-पानी हो गई है। रोड पर खुले गड्ढों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। गड्ढों के चलते मुंबईकरों व गणेश भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने कहा है कि गणेश चतुर्थी से शुरू हुई बरसात से निपटने में बीएमसी पूरी तरह से विफल हुई है। उन्होंने कहा कि बीएमसी से अच्छा काम एनजीओ और उसके स्वयंसेवकों ने किया है। बीएमसी को पिछले महीने में गड्ढों की 1578 शिकायतें मिलीं। यह प्रशासन के लिए शर्म की बात है। लेकिन अब BMC को आंकड़ों का अध्ययन और विश्लेषण करना चाहिए। साथ ही पिछले डेटा से इसकी तुलना करनी चाहिए। ऐसे में जहां खराब से खराब स्थिति बनती है उनकी पहचान करनी चाहिए ताकि मुंबईकरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पिछले साल की तरह इस साल भी टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई कुएं में ही जा रही है। जिसका वजह है बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) का गैर जिम्मेदाराना रवैया। उन्होंने कहा कि मैं बप्पा से प्रार्थना कर रहा हूँ कि उनके विसर्जन तक बारिश रोकें।
एक सवाल के जवाब में रवि राजा ने नेटवर्क महानगर से हुई बातचीत में कहा कि इस बार एक महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का विधायक कांग्रेस का होगा।