ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

लॉकडाउन में हमारे सेहत पर भी काफी असर हुआ है, आइए जानते हैं घर पर कैसे स्वस्थ रहें…

लॉकडाउन के मद्देनज़र घर पर रहने से आपके सेहत पर भी काफी असर हुआ है। ऐसे में घर में ही एक्‍सरसाइज की जरुरत है। अगर आपके पास ज्‍यादा उपकरण नहीं है तो भी बहुत हद त‍क घर की नार्मल एक्‍सरसाइज और खानपान से भी आप बिलकुल फ‍िट रह सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर फ‍िटनेस के कुछ मंत्र…

सर्वप्रथम सुबह सोकर उठने के पश्चात् एक गिलास गर्म पानी जरूर पियें।

हृदय के लिए फायदेमंद: जी हाँ काली चाय आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। रोजाना एक कप काली चाय पीना दिल की सेहत को बनाए रखने में आपकी मदद करेगा। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉयड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके
अलावा काली चाय का प्रयोग हृदय की धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है और रक्त के जमने की प्रक्रिया को भी कम करने में सहायक है।

सुबह का ब्रेकफास्ट
ब्रेकफास्ट हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। सुबह हमें नाश्ता हैवी करना चाहिए। वैसे भी कहते हैं न कि ‘breakfast like a king’। तो बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए आप नाश्ता हैवी कीजिए, जैसे मूंग का चीला, मिक्स दलिया, वेज उत्तपम और डोसा ये आप ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं।

लंच की बात करें तो इसमें आपको पूरा सेहतमंद खाना, खाना है जैसे चपाती, सांभर या दाल के साथ कुछ सूखी सब्जियां और 1 गिलास छाछ या दही आप ले सकते हैं। आप इस समय आलू से बचने की कोशिश करें तो ही आपकी सेहत के लिए अच्छा है।

खाना खाने के दौरान पानी बिल्कुल न पिएं
सर्वप्रथम खाने को चबा-चबाकर खाएं। खाना खाने के दौरान पानी बिल्कुल न पिएं। पानी का सेवन खाना खाने के आधा घंटा पहले व बाद में ही करेंगे तो यह पाचन के लिए भी फायदेमंद होगा और आपकी सेहत के लिए भी। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन भर में 5 से 6 लीटर पर्याप्त पानी पीएं।
रात के खाने को लेकर हमेशा सतर्क रहेंगे, तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। ज्यादातर समस्याएं पेट के कारण होती है, और अगर आप देर रात खाना खाते हैं तो वह सही तरीके से पच नहीं पाता जिससे कई स्वास्थ्य समस्या पैदा होती हैं। कोशिश कीजिए सोने से कम से कम दो घंटे पहले ही भोजन कर लें और हल्का भोजन करें।

खाना खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम, ना बाबा ना
खाना खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम, ठंडा पानी आदि का सेवन न करें अन्यथा आपको पाचन संबंधी समस्या व कब्ज हो सकता है। इसका कारण है आपकी पाचन अग्नि का समाप्त होना। इसका आपकी सेहत पर गलत असर पड़ता है।

हफ्ते में एक दिन भूखे रहें
हफ्ते में एक दिन भूखे रहने से शरीर का आंतरिक शुद्ध‍िकरण होता है। इससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ होता है। शरीर में ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। एक दिन भूखे रहने से अपच, गैस, कब्ज, डायरिया, एसिडिटी, जलन आदि में फायदेमंद है। इस दौरान आप फलों का सेवन जरूर कर सकते हैं। वैसे फलों का सेवन हमेशा भोजन के आधा या एक घंटा पहले ही कर लें।