ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

वसई में शर्मसार करने वाली करतूत, डेढ़ साल तक बंधक बना करते रहे दुष्कर्म, 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

ठाणे: पालघर के वसई इलाके में एक 21 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे डेढ़ साल तक बंधक बनाकर बलात्कार किया गया। बलात्कार के आरोपी के साथ महिला के प्रेम संबंध थे। शिकायत के मुताबिक आरोपी अपने दोस्तों के साथ उसे पिछले साल जुलाई महीने में अपने साथ जबरन ले गया और कुछ दिनों पहले तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपी मारपीट कर उसके साथ बलात्कार किया जाता रहा। पालघर पुलिस के प्रवक्ता हेमंत काटकर ने महिला की शिकायत के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। महिला ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी उसके साथ कॉलेज में पढ़ता था इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन 2018 के जुलाई महीने में उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। आरोपी ने उससे कुछ सादे कागजात और हलफनामें पर दस्तखत कराए जिससे साबित किया जा सके कि महिला ने आरोपी से शादी की है।
महिला के मुताबिक बलात्कार के चलते वह एक बच्ची की मां बन गई है। मुख्य आरोपी के साथ उसके परिवार के दूसरे सदस्य भी जबरन बंधक बनाए रखने और प्रताड़ित करने में उसकी मदद करते रहे। कुछ दिनों पहले महिला आरोपियों के चंगुल से छूटी जिसके बाद उसने वसई पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376, 366 और 342 के तहत बलात्कार, अगवा करने और जबरन बंधक बनाए रखने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। मामले में फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की छानबीन पीएसआई कतरे कर रहे हैं।