Firozabad Blast News
फिरोजाबाद: सोमवार रात घनी आबादी स्थित शिकोहाबाद के नौशहरा में धमाके के बाद दो घंटे तक चीखपुकार मच रही। मलबे में दबे अपनों को निकलवाने के लिए ग्रामीण पुलिसकर्मियों व आला अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। जेसीबी हाइड्रा और एंबुलेंस तक देर से पहुंचीं। रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों के स्वजन मुआवजे की मांग करने लगे। नेताओं और अधिकारियों ने उन्हें समझाया। इटावा से बुलाई गई राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम भी रेस्क्यू में शामिल हुई। घटना में मृतकों की संख्या पांच और घायलोंं की संख्या 11 है। रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों के स्वजन मुआवजे की मांग करने लगे। नेताओं और अधिकारियों ने उन्हें समझाया। मामले में अभी प्राथमिकी नहीं लिखवाई गई है।
