ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीति

भाजयुमो ने “विजय संकल्प महारैली” के साथ किया शंखनाद

महायुति की सरकार बना कर ही दम लेंगे: तेजिंदर सिंह तिवाना

मुंबई: भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के निर्देशानुसार व भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के मार्गदर्शन में मुंबई की सभी ३६ विधानसभाओं में “विजय संकल्प महारैली” नाम से विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। यह महारैली मुंबई की सभी ३६ विधानसभाओं में भारत माता की जय के उद्घोष के साथ बूथ स्तर तक के क्षेत्रों से होकर गुजरी। महारैली के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने दृढ संकल्प लिया कि इस बार भी महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बना कर ही दम लेंगे।

मालाड पश्चिम विधानसभा में भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना के नेतृत्व में आयोजित “विजय संकल्प महारैली” को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के हाथों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। युवाओं ने जोश और ऊर्जा के साथ भारत माता की जय के नारों के साथ पूरे मलाड को गुंजायमान कर दिया। मालाड विधानसभा के बूथ स्तर तक के प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी रैली में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह से भाग लिया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा देने के केंद्र सरकार के निर्णय हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देने वाला प्लेकार्ड हाथ में लिया हुआ था। तिवाना के मुताबिक, यह बाइक रैली भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक विधानसभा में बूथ स्तर तक प्रतिदिन शुरु रहेगी।