महात्मा फुले पुलिस
कल्याण: महात्मा फुले पुलिस ने कल्याण स्टेशन परिसर में कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान परवीन शेख, खदीजा शेख और रीमा सरदार के रूप में हुई है। महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी विकास मडके ने बताया कि ये महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थीं, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये महिलाएं यहां कैसे पहुंचीं और उनका मकसद क्या था?
