wtt police news
नेटवर्क महानगर / मुंबई
मुंबई के वडाला टीटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले प्रतीक्षा नगर इलाके के एक गटर से एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस के सामने जांच की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
वडाला टीटी पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि प्रतीक्षा नगर इलाके में स्थित गटर से तेज दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को गटर में एक अज्ञात शख्स का बुरी तरह सड़ा-गला शव मिला। शव इतनी बुरी हालत में था कि उसकी पहचान कर पाना संभव नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ADR (आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ जानकारी अभी भी प्राप्त नहीं हुई थी और खबर में शामिल करने के लिए उसका इंतजार था।
