ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

Navi Mumbai: खारघर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीना 1.9 लाख का सोने का मंगलसूत्र!

नेटवर्क महानगर / मुंबई
नवी मुंबई के खारघर में गुरुवार रात अपने पति के साथ घूमने निकली एक महिला का सोने का मंगलसूत्र दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया। करीब 3 तोला 5 ग्राम वजनी मंगलसूत्र की कीमत करीब 1.9 लाख रुपये बताई जा है।
घटना खारघर के सेक्टर 4 में बाल भारती स्कूल के पास गुरुवार की रात करीब 10.30 बजे हुई। महादेव मोरया सोसाइटी की निवासी पीड़िता सुरेखा सालुंखे (44) रात के खाने के बाद अपने पति के साथ टहलने निकली थी, तभी लुटेरों ने हमला कर दिया। जैसे ही दंपति सड़क पर टहल रहे थे, पीछे से मोटरसाइकिल पर दो लोग आए। पीछे बैठे बदमाश ने तेजी से महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और दोनों उत्सव चौक की ओर फरार हो गए।