नेटवर्क महानगर
महाराष्ट्र के मिरज शहर में एक बड़ा नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। महात्मा गांधी चौक पुलिस स्टेशन की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1.11 करोड़ रुपये के नकली नोट भी जब्त किए गए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इस गैंग का मास्टरमाइंड खुद एक पुलिस हवलदार निकला।
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, आए थे नकली नोट को बाजार में खपाने
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह 500 और 200 रुपये के नकली नोट बनाकर उन्हें बाजार में खपाने की योजना बना रहा था। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने आरोपियों की योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने पूरे गिरोह का खुलासा किया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।
आरोपियों की पहचान
पुलिस हवलदार इब्रार आदम इनामदार ( 44), निवासी विश्वकर्मा अपार्टमेंट, कसबा बावड़ा, कोल्हापुर
सुप्रीत कहाण्या देसाई (22), गडहिंग्लज, कोल्हापुर
राहुल राजाराम जाधव (33), लोकमान्य नगर, कोरोची, हाथकणंगले, कोल्हापुर
नरेंद्र जगन्नाथ शिंदे (40), वनश्री अपार्टमेंट, टाकळा, राजारामपुरी, कोल्हापुर
सिद्धेश जगदीश म्हात्रे (28), रिद्ध गार्डन, ए.के. वैद्य मार्ग, मालाड (पूर्व), मुंबई
