नेटवर्क महानगर/मुंबई
भायखला इलाके में शुक्रवार, (24 अक्टूबर) की सुबह एक युवक ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के बाद, अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी में रहने वाले सोनू बरई ने मनीषा यादव (24) पर चाकू से हमला किया। यह घटना दोनों के अलग होने के लगभग 2 हफ्ते बाद हुई। यह घटना कालाचौकी इलाके के दत्ताराम लाड मार्ग पर हुई। दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अधिकारी ने बताया कि मनीषा को हमले में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोनू बरई (24) को मनीषा के किसी और से संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। आरोपी सोनू बरई ने अपनी पूर्व प्रेमिका को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मिलने के लिए बुलाया, लेकिन अपने साथ एक किचन का चाकू भी लिया था।
अधिकारी के मुताबिक, मनीषा जब मौके पर पहुंची तो बरई ने उस पर दो से तीन बार चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घायल अवस्था में मनीषा अपनी जान बचाने के लिए भागी और एक निजी अस्पताल में घुस गई। हालांकि, आरोपी बरई ने मनीषा का पीछा किया और अस्पताल के अंदर प्रवेश कर उस पर और वार किया।

प्रेमी की हत्या कर खुद का गला काटा!
इस घटना के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन सोनू के गुस्से में और हथियारबंद होने की वजह से वे चाहकर भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। इसी बीच वहां मौजूद लोगों में से किसी ने सोनू पर पत्थर फेंका। सोनू को लगा कि वह भाग नहीं पाएगा। पकड़े जाने के डर से सोनू ने अपना गला काट लिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनीषा को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना में प्रेमी और प्रेमिका दोनों का ही दु:खद मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
